March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कोटद्वार मे मानसून से पहले ही बारिश ने दिखाया रूद्र रूप, तहसील बीरोंखाल में मूसलाधार बारिश ने किया भारी नुक़सान, देखिये बारिश की तबाही का विडियो।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। तहसील बीरोंखाल के अंतर्गत मूसलाधार बारिश से भारी नुक़सान हुआ है। सूचना मिलते हीं जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान जिला आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सुखई व फरसाडी गांव का प्रभावित होना बताया गया है। स्टेट हाईवे पर संख्या 32 के किलोमीटर 110 पर 30 मीटर सड़क वॉशआउट हो गई है। इसके अलावा किलोमीटर 9 से 11 के बीच तीन से चार जगह पर मलवा सड़क पर आ गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा को तत्काल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना होने को कहा है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिक तौर पर प्रभावित बताए जा रहे सुखई व फरसाडी गांवों में आवश्यकता अनुसार प्राथमिक विद्यालयों या पंचायत घरों में ठहरने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल व्यवस्था तथा डॉक्टर की एक टीम को रवाना करने के निर्देश दिए हैं। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने तहसील बीरोंखाल में तत्काल एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम इस्टैबलिश करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय से आपदा रेस्क्यू वाहन ड्रैगन लाइट व रिमोट एरिया लाइट, रेस्क्यू उपकरण, फ़ूड पैकेट, पानी की बॉटल्स सहित रवाना किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा लिए गए क्विक एक्शन के चलते अवरुद्ध मोटर मार्ग से मलवा हटाए जाने की करवाई की जा रही है। रा0उ0नि0 क्षेत्र बंगारस्यू के राजस्व ग्राम सुकई में अतिवृष्टि से 20 घरो में पानी घुस गया है और कुछ गौशाला में भी पानी का भरान हुआ है। जान-माल के क्षति की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

You may have missed

Share