March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अभिभावको को चेतवनी के बाद भी नही आई अक्ल, नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में नाबालिगों के वाहन चलाने से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु 1 से 15 मई तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात के नियमों का पालन न करने पर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों एवं वाहन स्वामियों विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर आज अभियान के पहले दिन कोतवाली कोटद्वार ने 13, थाना लक्ष्मणझूला ने 5, कोतवाली पौड़ी ने 1, यातायात कोटद्वार ने 2 एवं यातायात श्रीनगर ने 1 (कुल 22) नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उनके वाहनों को सीज कर अभिभावकों एवं वाहन स्वामी के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 25-25 हजार रूपये का चालान काटकर न्यायालय प्रेषित किया गया। नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may have missed

Share