गोपेश्वर (चमोली)। देश में 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से आपातकाल लगाया गया था। इस पर प्रदेशभर में भाजपा ने 25 जून को आपातकाल का काला दिवस मनाया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने देश के प्रथम गांव माणा बदरीनाथ में आपातकाल के विरुद्ध आवाज उठाने वाले, यातनायें सह कर कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी नीतियों की खिलाफत करने वाले लोकतंत्र के असंख्य प्रहरियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पहले आज ही के दिन 25 जून, 1975 को रात के अंधेरे में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने संवैधानिक मूल्यों का गला घोंटकर देश में आपातकाल लगा दिया था। जो भारतीय लोकतंत्र के माथे पर कभी न मिटने वाला धब्बा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का मजाक बनाया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश