राजधानी के दून अस्पताल से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे वाले एक शाैचालय में नवजात शिशु की लाश मिलने से सनसनी फैल गई नवजात शिशु का सिर सीट में फंसा हुआ मिला मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने दून अस्पताल पहुंचकर टॉयलेट की शीट को तुडवाया और भ्रूण को कब्जे में ले कर पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। नवजात को अस्पताल में कौन फेंक गया पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस इस बात को मानकर चल रही है की यह कार्य किसी बिन ब्याही मां का काम हो सकता है गौरतलब है कि दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे नया भवन करीब दो साल पूर्व बना था। सुबह करीब सवा नौ बजे एक सफाईकर्मी शौचालय की सफाई करने के लिए पहुंचा तो महिला टॉयलेट में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया सफाईकर्मी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित भी पहुंच गए। नवजात का सिर टायलेट शीट में फंसा हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने शीट को तोड़कर नवजात को निकाला, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय सफाई कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह