
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
कंधे पर फटा पुराना बोरा लटकाये गली गली घूमती ये कबाड़न कितनी फुर्ती से अपने हाथ का कमाल दिखा देती है आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने एक मासूम सी दिखने वाली कबाड़न के बोर से करीब 50 हज़ार रुपयों का बिजली का चोरी किया गया तार बरामद किया है प्राप्त सुचना के आधार पर तार ऋषि कोठारी पुत्र राजेंद्र सिंह कोठारी निवासी तपोवन रोड, रायपुर, देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि विद्युत विभाग द्वारा बसंत विहार क्षेत्र में विद्युत केबलों को भूमिगत किए जाने का कार्य किया जा रहा है, दिनांक 13 फरवरी 26 की प्रातः 5:00 के लगभग अज्ञात चोरों द्वारा बसंत विहार शहिद द्वार के सामने विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से विद्युत केवल काटकर चोरी कर लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना बसंत विहार पर अंतर्गत धारा 303(A) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा सीसीटीवी फुटेजों व मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 14/02/2026 को घटना में शामिल अभियुक्ता मीना देवी पत्नी दुखी साहनी निवासी ग्राम कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता कांवली रोड निकट बल्लीवाला चौक, बसंत विहार, देहरादून, उम्र 32 वर्ष को घटना में चोरी किये गए बिजली के तार के साथ वसंत विहार चौक से गिरफ्तार किया गया अ०उ०नि० बसंत विहार गंभीर सिंह राणा ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्ता कबाड़ बीनने का कार्य करती है, जिसके द्वारा कबाड़ बीनने के बहाने मौका देखकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*नाम पता अभियुक्त :-*
मीना देवी पत्नी दुखी साहनी निवासी ग्राम- कल्याणपुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार हाल पता कांवली रोड निकट बल्लीवाला चौक, थाना वसंत विहार, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
*बरामदगी :-*
घटना में चोरी किया गया बिजली का तार, *(अनुमानित कीमत 48000/- ₹)*
*पुलिस टीम :-*
1- अ०उ०नि० गंभीर सिंह राणा
2- म०का० सोहिला
3- का० हेमंती नंदन
4- का० विपिन

More Stories
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने -Commerce कंपनी (अमेजन) से सोने के बिस्किट व सिक्के आर्डर कर तथा धोखाधडी कर पार्सल से सामान निकालने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तओं के कब्जे से पार्सल से चोरी किये गये 02 सोने के बिस्किट व 02 सिक्के तथा 04 मोबाईल फोन किये बरामद।
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ की गोष्ठी, ड्यूटी के दौरान अपना शतप्रतिशत प्रयास करते हुए पूर्ण कार्यक्षमता के साथ अपने कार्यो का संपादन करने के दिये निर्देश !
ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, घर-घर बिखरेगी खुशियों की बहार, समूह की महिलाओं ने तैयार किए 2.5 कुंतल प्राकृतिक रंग, होली बाजार में बढ़ी रौनक,रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग, सुरक्षित होली की पहल*