
*हर हर महादेव और बम बम भोले के बोल से गूंजा श्री नीलकंठ महादेव।*
*महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री नीलकंठ मन्दिर में देर रात्रि से सांय 4 बजे तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने कांवड़ मेले में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर दी बधाई।*
जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत श्री नीलकंठ महादेव भोले भक्तों की आस्था का प्रतीक है। दिनांक 15.07.2023 को कांवड़ मेला-2023 के श्रावण महाशिवरात्रि के पर्व पर रात्रि से ही बिजनौर, सहारनपुर,शामली, हरिद्वार व देहरादून से श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर दर्शन व जलाभिषेक हेतु लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आगमन किया। देर रात्रि से अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक एवं दर्शन कर अपने-अपने गन्तव्यों को प्रस्थान किया जा चुका है। साथ ही लाखों की संख्या में अभी भी श्रद्धालु दर्शन व जलाभिषेक के लिए श्री नीलकंठ मन्दिर आ रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे स्वयं दो रात्रि से विभिन्न प्वांइटों व मन्दिर में लगातार टीम के साथ व्यवस्था बनाने में लगी रहीं। महाशिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ मेले के सकुशल सम्पन्न होने के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कांवड़ मेले में ड्यूटीरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुये शुभकामनाएं दी गयी।


More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह