February 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड का शिक्षा विभाग मुख्यालय बना लड़ाई का अखाडा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के सिर मे मारी कुर्सी, अजय नौटियाल को घायल अवस्था मे भेजा गया अस्पताल,घटना के बाद कर्मचारियो मे दिखा रोष, देखे घटना का लाइव वीडियो !

देहरादून। उत्तराखंड का शिक्षा विभाग मुख्यालय अखाडा बन गया मुख्यालय मे प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि यह वारदात भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की मौजूदगी में उनके कुछ समर्थकों ने अंजाम दी। इस घटना के बाद निदेशालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में आक्रोश की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी प्रशासनिक मामले को लेकर बहस से हुई, जो देखते ही देखते इतनी तीखी हो गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान निदेशक नौडियाल के साथ अभद्र व्यवहार और शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया। घटना में घायल हुए निदेशक को तुरंत कोरोनेशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। निदेशक अजय नौडियाल ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के साथ आए लोगों ने निदेशक के साथ बदतमीजी की और हमला किया। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है लेकिन अब तक पुलिस के पास किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने का बाद है पुलिस किसी कार्यवाही को अमल मे लायेगी

 

You may have missed

Share