March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय के औचक निरीक्षण मे खुली पोल,मौके पर 19 कर्मचारी मिले नदारद, सवा दस बजे तक कार्यालय मे पहुंचा बस एक ही कर्मचारी,उपजिलाधिकारी ने ज़िलाधिकारी वेतन रोकने के लिए भेजी पत्रावली।

ज़िलाधिकारी को विगत कई दिनो से शिकायत मिल रही थी कि मंडी परिषद कार्यालय मे कर्मचारी और अधिकारी अधिकांश गायब रहते है जिसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर आज उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को कार्यालय मे 19 कार्मिक अनुपस्थित मिले उपजिलाधिकारी को 10:15 बजे तक एक ही कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित मिला जिसके बाद उपजिलाधिकारी सदर ने अनुपस्थित कार्मिको के वेतन रोकने हेतु डीएम को पत्रावली अग्रसारित कर दी है आपको बता दे कि डीएम के कड़े निर्देश है कि लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी प्राप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर ने शहर में अवस्थित कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रातः 10:15 बजे तक कार्यालय में मात्र एक ही कर्मचारी प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि अधिकारी सहित 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु उपजिलाधिकारी हर गिरी ने पत्रावली बनाकर, जिलाधिकारी को प्रेषित किया।
जिलाधिकारी को आये दिन कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी के चलते कार्यालय में हो रहे थे,जनमानस परेशान।
जिलाधिकारी के जनपद में अवस्थित कार्यालय में तैनातअधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी दो टूक कार्यालयों में जनमानस नहीं होनी चाहिए परेशान, शिकायत मिलने पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर

You may have missed

Share