*शोभायात्रा का रुट*
कल यानी 14 अप्रैल को निकलने वाली अम्बेडकर जयंति शोभायात्रा को लेकर यातायात पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्लान जारी किया है जिसमे शोभा यात्रा अम्बेडकर ग्राउण्ड डी.एल. रोड से प्रारम्भ होकर बेनी बाजार – बहल चौक – राजपुर रोड़ – ग्लोब चौक- ओरियण्ट चौक- कनक चौक- सर्वे चौक- करनपुर से होकर डी.एल. रोड अम्बेडकर ग्राउण्ड पर समाप्त होगी।*
जिसका*समय – 14.00 बजे से 17.00 बजे तक*
• शोभायात्रा के बेनी बाजार पहुंचने से पूर्व ईसी रोड से बेनी बाजार जाने वाले यातायात को सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर भेजा जायेगा।
• शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बहल चौक पास करने पर दिलाराम चौक से घंटाघर की ओर जाने वाले समस्त यातायात को बहल चौक से बेनी बाजार, ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा ।
• शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल से यातायात लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा एवं चकराता रोड़ से आने वाले यातायात को राजपुर रोड की ओर भेजा जायेगा ।
• शोभायात्रा के पल्टन बाजार में प्रवेश करने के उपरान्त यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
• शोभा यात्रा का अगला हिस्सा राजा रोड़ कट पर पहुंचने से पूर्व सहारनपुर चौक से तहसील चौक की ओर जाने वाले यातायात को प्रिस चौक से चन्दरनगर कट व हरिद्वार रोड़ से प्रिंस चौक की ओर जाने वाले यातायात को चन्दन नगर कट होते हुये आई जी कट, दून चौक, बुद्धा चौक से घंटाघर/लैन्सडॉन चौक की ओर भेजा जायेगा ।
• शोभा यात्रा का पिछला हिस्सा दर्शन लाल चौक पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
• शोभा यात्रा के लैन्सडॉन चौक से कनक चौक की ओर चलने पर दर्शनलाल चौक से यातायात को बुद्धा चौक, क्रॉस रोड़ की ओर भेजा जायेगा ।
• शोभायात्रा के सर्वे चौक पहुंचने पर ईसी रोड़ से आने वाले यातायात को क्रॉस रोड़ से बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, लैन्सडॉन चौक की ओर भेजा जायेगा ।
• शोभायात्रा के चौराहा पास करने के पश्चात पिछले चौराहे का यातायात सामान्य कर दिया जायेगा ।
• शोभायात्रा का पिछला हिस्सा करनपुर चौकी पास करते ही समस्त यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
*नोट* – आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा ।
अतः देहरादून की सभ्रान्त नागरिको / जनता से अपील है कि उक्त शोभायात्रा मार्ग का कम से कम प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें व देहरादून यातायात पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे ।

More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही