
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में रेडियोग्राफर का पद रिक्त होने से लाखों की लागत से स्थापित एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है, रेडियोग्राफर न होने से स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को महंगे खर्च पर निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। अरसा बीत जाने के बाद भी रेडियोग्राफर का पद न भरे जाने से सरकार की लोगों को घर-द्वार के नजदीक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कवायद सवालों के घेरे में आ गई है।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में रोजाना 21 से अधिक पंचायतों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। मगर चिकित्सक के एक्स-रे करवाने का परामर्श देने पर मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोग्राफर न होने से मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है।स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोग्राफर न होने से लाखों की कीमत की एक्स-रे मशीन का मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेडियोग्राफर का पद रिक्त होने से एक्स-रे मशीन सफेद हाथी साबित हो रही है।मरीजों का कहना है कि एक ओर सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दम तो भर रही है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद की व्यवस्था कुछ ओर ही कहानी बयां कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में रेडियोग्राफर के रिक्त पद को भरकर राहत पहुंचाने की गुहार लगाई है। सी एच सी के प्रभारी निरीक्षक डॉ0सुबोध जोशी ने बताया कि रेडियो ग्राफर के रिटायर होने से पूर्व ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया गया था कि उक्त केंद्र पर मरीजों का दबाव ज्यादा रहता है इसलिए रेडियो ग्राफर की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तैनात रेडियो ग्राफर को ही संविदा पर रख लिया जाए किंतु अभी तक ऊपर से कोई आदेश नहीं हुआ है इसी लिए फिलहाल एक्सरे रूम को बंद रखना पड़ रहा है।


More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री