
विगत दिवस जनता जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्ष के बालक अमन की व्यथित माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल से फरियाद लगाई की उसका बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित है तथा पति मजदूरी करते हैं वह बेटे का उपचार नहीं कर पा रही है. सुधा ने जिलाधिकारी से बेटे के उपचार की गुहार लगाई.
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बालक का उपचार कराने के निर्देश दिए तथा उपजिलाधिकारी मुख्यालय को उपचार की मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था करने को निर्देशित किया. साथ ही निर्देश दिए थे कि यदि सरकारी में उपचार संभव न हो तो बालक का उपचार निजी चिकित्सालय हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया जाए. जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 वर्षीय बालक अमन की जांच दून चिकित्सालय में करवाई गई तथा बालक अमन को उपचार हेतु एम्स चिकित्सालय को रेफर किया गया जहां बच्चे को उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है बच्चे का एम्स चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार