February 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

परिवहन विभाग ने ई रिक्शा निर्माता की मनमानी के चलते की बड़ी कार्यवाही,ई रिक्शा एजेंसी महालक्ष्मी एंटरप्राइज़ को मोटर वाहन अधिनियम के तहत किया सील !

 

सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून संभाग संदीप सैनी द्वारा आज दिनांक 27 फ़रवरी को एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्रा , टीटीओ अनुराधा पंथ एवं आर आई अरविंद यादव को ई- रिक्शा / ई ऑटो एजेंसियों का निरीक्षण कर अवैध रूप से मैन्युफैक्चरर द्वारा बढ़ाई गई सीट करते हुए पाए जाने पर एजेंसी को तत्काल बंद करवाने एवं डीलर / मैन्युफैक्चरर पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।

 

उक्त के क्रम में महालक्ष्मी एंटरप्राइज़ को उक्त प्रकार की अनियमितता पर शोरूम को सील किया गया ।

Share