राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। लैन्सडाउन वन प्रभाग की लालढांग रेंज की कोटावाली नदी से भाबर क्षेत्र के झंडी चौड और सिगडडी में ट्रेक्टर ट्राली द्वारा दिन रात खनना माफियों द्वारा रेत, बजरी व पत्थर का खूलेआम अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। चर्चा है कि इन खनन माफियों को वन विभाग की लालढांग रेंज और कलालघाटी पुलिस का खुला सरंक्षण प्राप्त है, जिसके चलते क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे खनन माफियों के हौसले बुलंद हैं। यही नहीं, इन खनन माफियों को भाबर क्षेत्र के एक कांग्रेस के पार्षद का भी सरंक्षण प्राप्त है। बताया जाता है कि इस पार्षद के ट्रेक्टर भी अवैध खनन में लगे हुएं हैं। यह क्षेत्र का सबसे बड़ा खनन माफिया बताया जाता है। साथ ही वन विभाग और पुलिस कोटद्वार विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के अवैध खनन को सख्ती से रोकने के आदेशों व निर्देश को ताक पर रखकर धज्जियां उडा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कोंटावाली नदी से भाबर क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे खनन माफियों का दावा है कि उनके द्वारा कोटद्वार वन विभाग और पुलिस से लेकर पौड़ी के अधिकारियों तक भेंट पूजा चढ़ाई जाती है, जिस कारण कोई भी हमारा कुछ नहीं उखाड़ सकता है और अधिकारी हमारे आगे नतमस्तक रहते हैं।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित !
उधमसिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस ने हनीट्रैप मे फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का किया फर्दाफाश,पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओ सहित छ महिलाओ के माध्यम से एकांत मे बुलाकर बना लेते थे बंधक, बंधक बनाकर मार पीट कर बनाते थे अश्लील वीडियो, आरोपी वीडियो के दमपर मांगते थे मोटी रकम !
देहरादून की राजपुर पुलिस ने नशे की दुनिया के मगरमच्छ को किया गिरफ्तार, आई टी पार्क चौकी ने करीब 34 लाख रुपयों की हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है पकड़ा गया आरोपी !