वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.02.2024 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बालावाला क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज बालावाला के लगभग 150 स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बालावाला इंटर कॉलेज से मालसी पुलिया से बांगी पुलिया से मामचंद चौक से इंटर कॉलेज तक, माल देवता क्षेत्र स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मालदेवता के छात्र एवं छात्राओं के साथ मालदेवता में तथा मयूरविहार क्षेत्र में SGRR कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ मयूर विहार क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गयी। जिसमें आम जनता को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए स्वयं यातायात के नियमों का पालन करने व दूसरों से पालन करने का संकल्प लिया गया। रैली में छात्र-छात्राओं , अध्यापकों द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू