
पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्तो के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त दिशा निर्देशों के अनुपालन के दृष्टिगत, *पुलिस अधीक्षक अपराध/ नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष थाना नेहरू कॉलोनी के निर्देशन में एक अभियुक्त जो आये दिन एक लडकी परेशान करने के इरादे से घर के आस-पास चक्कर लगाता था मना करने पर स्थानीय लोगो के साथ मारपीट कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था सूचना के बाद पुलिस ने फैजल अंसारी पुत्र इरफान निवासी एमडीडीए डालनवाला थाना रायपुर देहरादून को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता वारंटी -*
1- फैजल अंसारी पुत्र इरफान निवासी एमडीडीए कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक बलवीर डोभाल प्रभारी चौकी फवारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
2- का0 मुकेश कंडारी चौकी फव्वारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप