हिमांशु गौड़(राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
आज के समय में मानसिक तनाव के चलते ना जाने कितने लोग अपनी जान दे देते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से सामने आ रहा है।यहां पर एक महिला ने शक्ति नहर में कूदकर जान दे दी।मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर के बरोटीवाला की रहने वाली अनीशा राणा (38) गत दिवस को अपने घर से स्कूटी लेकर निकली। उन्होंने घर वालों को बताया कि वो मंदिर जा रहीं हैं।अनीशा काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो अनीशा की बहन अर्चना ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तलाश शुरु की और हर तरफ वायरलेस किया गया। इसी बीच पुलिस को अनीशा की स्कूटी के शक्ति नहर के पास खड़े होने की सूचना मिली।इसके बाद पुलिस को एक महिला का शव शक्ति नहर के इंटेक में फंसे होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पहुंचे अनीशा के परिजनों ने शव के अनीशा के होने की पुष्टि की।वहीं परिजनों के मुताबिक अनीशा के पति फौज में हैं और वो फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। अनीशा ने अपनी डायरी में अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा है, डियर हबी, अपना और बच्चों का ख्याल रखना, मैं घर छोड़कर जा रहीं हूं। जानकारी के मुताबिक अनीशा मानसिक तनाव में भी थीं। उनकी सास कैंसर से पीड़ित हैं। अनीशा की दो बेटियां और एक बेटा है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश