जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने केदारनाथ यात्रा को लेकर जानकारी दी कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर विगत सायं को भैंरों गदेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण मार्ग हुआ अवरुद्ध,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने के कार्य में जुटे,
भैरों ग्लेशियर से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कड़ी मस्कत के बाद खोला गया, लेकिन 2:30 बजे फिर टूटा ग्लेशियर,
कुबेर ग्लेशियर पर बर्फ हटाने का कार्य क्षेत्राधिकारी विमल रावत के निर्देशन मे लगातार चल रहा है और रास्ते को साफ कर चलने लायक बना दिया गया है लेकिन
डीएम रुद्रप्रयाग ने यात्रियों से आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रुकने के निर्देश दिये है।
जबकि हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन करने की अनुमति दी गई है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग