
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मुख्य सेवक सदन मे पहुंच माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य सेवक सदन पहुँचने पर पटका उड़ाकर डा. नरेश बंसल का स्वागत किया व डा. नरेश बंसल ने पुष्प गुच्छ दे माननीय मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दी।
दोनो नेताओ के बीच विभिन्न समसामयिक विषय पर चर्चा हुई। डा.नरेश बंसल ने कहा की आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के ओजपूर्ण मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व मे उत्तराखंड मे विकास की नई बयार आई है,सरकार ने देशभर मे नजीर साबित होने वाले साहसिक निर्णय लिए है।मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड को देश मे अग्रणी राज्य बनाने के विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखंड ने सुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प के साथ एक नई दिशा प्राप्त की है।
इस अवसर पर डा. नरेश बंसल के पुत्र सिद्धार्थ बंसल ने भी माननीय मुख्यमंत्री जी को चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाए व बधाई दी।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश