आपको बता दे कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने तथा नशे की अवैध तस्करी में लिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए गये है, जिसके अनुपालन में नशा तस्करो के विरुद्ध जनपद में वृहद स्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-
*01: थाना नेहरु कालोनी:-*
*35.60 ग्राम स्मैक के साथ 01 महिला तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज*
नेहरू कालोनी पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अजबपुर चौक के पास से 01 महिला अभियुक्ता को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से कुल 35.60 ग्राम स्मैक व घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0: यू0के0-07-डीए- 7324 (स्कूटी) बरामद की गई। अभियुक्ता के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-157/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
1- सरोजनी पत्नी गिरधर प्रसाद निवासी 53/02 आफिसर्स कालोनी, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून, उम्र 50 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- 35.60 ग्राम अवैध स्मैक *( अनुमानित कीमत 10 लाख 50 हज़ार रुपये)*
2- वाहन सं0: यू0के0-07-डीए- 7324 (स्कूटी)
*02: कोतवाली पटेलनगर*
*22.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनाँक 23/05/2024 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सहारनपुर रोड अम्बेडकर पार्क के सामने से 02 अभियुक्तों को 22.15 ग्रा0 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0: यू0के0-16-सी-4052 (होण्डा शाईन मोटरसाइकिल) को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 349/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मुकम्मिल साबरी पुत्र कामिल निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र-35 वर्ष ।
2- मौ0 दिलशाद पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सिकरोडा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार, उम्र-37 वर्ष ।
*बरामदगी:*
1- 22.15 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 6 लाख 60 हज़ार रु0)*
2- वाहन सं0 : यू0के0-16-सी- 4052 (होण्डा शाईन मोटरसाइकिल )

*03: कोतवाली डोईवाला:*
*12.30 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त आये डोईवाला पुलिस की गिरफ्त में*
दिनाँक 23/05/2024 को डोईवाला पुलिस द्वारा पीएनबी बैंक लालतप्पड के पास से 12.30 ग्राम स्मैक के साथ 02 शातिर स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया, तस्करी मे प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 172/24 धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुके है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
(1) हरप्रीत सिह पुत्र सुखवीर सिह उम्र- 20 वर्ष निवासी ग्राम खैरी-2 थाना डोईवाला, जनपद देहरादून से *(6.20 ग्राम अवैध स्मैक)*
(2) रणजीत सिह पुत्र सुखवीर सिह निवासी ग्राम खैरी-2 थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, *(6.10 ग्राम अवैध स्मैक)*
*आपराधिक इतिहास :-*
*1- अभियुक्त हरप्रीत सिंह*
01- मु0अ0स0 – 28/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला, देहरादून
02- मु0अ0सं0 – 240/17 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला, देहरादून
03- मु0अ0सं0 – 172/24 धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला, देहरादून
*2- अभियुक्त रणजीत सिंह*
01- मु0अ0स0 – 254/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला
02- मु0अ0सं0 – 172/24 धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना डोईवाला
*विवरण बरामदगी :-*
01- अवैध स्मैक 12.30 ग्राम *( अनुमानित कीमत 03 लाख 60 हज़ार रु0)*
02-तस्करी मे प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल एनएस-125 पल्सर संख्या: यू0के0-07-एफसी-5920

More Stories
राजधानी मे बेकाबू इनोवा कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर मार घर की दीवार तोड़ पोर्च मे घुसी, करीब 6 लोगो को कुचला उनमे से एक की हुई मौत !
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया