थाना रायवाला मे आकर श्रीमती मुन्नी श्रीवास्तव पत्नी एस०पी० श्रीवास्तव निवासी 27 गुमानी वाला द्वारा सूचना दी गई कि हरिद्वार से आते समय उनका एक काला व पीले रंग का बैग ऑटो से रास्ते में कहीं गिर गया है, जिसमे उनकी ज्वैलरी व अन्य सामान था। सूचना पर तत्काल थाना रायवाला से चीता पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा बैग की तलाश करते हुए सीसीटीवी फुटेजों की सहायता से उक्त खोये हुए बैग को रायवाला थाना क्षेत्र से खोज लिया। बैग के अंदर बैग स्वामी के लगभग डेढ़ लाख ₹ की ज्वेलरी व पर्स को आज दिनांक 15/ 07/24 को बैग की स्वामिनी के सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वे अपनी खोई हुई ज्वैलरी को वापस पाने की आस खो चुकी थी, किन्तु दून पुलिस की तत्परता एवं कुशल कार्यशैली से उनकी खोई हुई ज्वैलरी उन्हें वापस प्राप्त हो सकी। बैग वापस मिलने पर उक्त महिला द्वारा दून पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश