चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो, जिसमें कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे है, उक्त विडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशो के क्रम में वीडियो में दिख रहे अभियुक्तो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त वीडियो की जाँच की गयी उक्त वायरल वीडियो चाय-सुट्टाबार, जौलीग्रान्ट के बाहर का होना प्रकाश में आया तथा विडियो में झगड़ा करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के भी डोईवाला क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी मिली।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त व्यक्तियो की पहचान *1- अर्पित पुत्र विनोद कुमार निवासी आर्य नगर डोईवाला, उम्र 27 वर्ष 2-आदित्य पुत्र सुभाष कुमार निवासी प्रेम नगर, डोईवाला, उम्र 25 वर्ष तथा 3- गुरतेज सिंह पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, आर्य नगर, डोईवाला, उम्र 24 वर्ष* के रूप मे हुई।
डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त तीनो अभियुक्तो को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग