March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

डोईवाला पुलिस ने फर्जी कागजो के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले फिरोज पर किया मुकदमा दर्ज।

 

चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला

श्रीमती मन्जू राजस्व उ0नि0 जौलीग्रान्ट डोईवाला द्वारा कोतवाली में प्रा0पत्र दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि अभियुक्त फिरोज खान पुत्र सलीम खान निवासी जौलीग्रान्ट द्वारा तथ्यो को छिपाकर तथा मूल अभिलेखो से छेडछाड व कूटरचना कर फर्जी तरीके से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बीते वर्ष तहसील डोईवाला से प्राप्त किया गया था, मामला फर्जी होना सज्ञांन मे आने पर उस स्थाई निवास प्रमाण पत्र को तहसील डोईवाला द्वारा निरस्त कर दिया गया है, फिरोज खान द्वारा वह प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से धोखाघडी कर कूटरचित रूप से अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बनाया गया था। प्रा0पत्र के आधार पर पुलिस ने 231/24 धारा 420/467/468/471 फिरोज खान पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

You may have missed

Share