March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की डोईवाला पुलिस ने बाईक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,चोरी की पांच मोटरसाइकिल की बरामद।

चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला

डोईवाला कोतवाली अंतर्गत चौकी लालतप्पड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 10 सितंबर को अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र छत्रपाल उम्र 21 वर्ष निवासी उभरावाला, थाना कोतवाली देहात जिला बिजनौर उ0प्र0 से मु0अ0सं0 271/24 धारा 303(2) बीएनएस स्पेलेन्डर बरामद होने पर गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया तथा अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बारमद उक्त मोटर साईकिल के अतिरिक्त 04 मो0सा0 और भी चोरी कर बाल कुआंरी जंगल मे छुपायी गयी है, उक्त 04 मो0सा0 को अभियुक्त की निशानदेही पर उसके बताये अनुसार जंगल से पुलिस द्वारा बरामद किया गया

पुलिस टीम मैं

विनोद सिंह गुसाईं – प्रभारी निरीक्षक डोईवाला

उ0नि0 जयवीर सिंह- चौकी प्रभारी लालतप्पड

अ0उ0नि0 मनोज कुमार, प्रवीण सिन्धु ,देवेंद्र नेगी

, विनित कुमार, धर्मेंद्र नेगी आदि सम्मिलित थे

You may have missed

Share