March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

डीएम सहारनपुर मनीष बंसल की सख्ती से मचा गैस एजेंसीयो मे हड़कंप, .

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल के सख्त निर्देशों के बाद गैस एजेंसियों पर ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया गया- गुरुवार को जिला पूर्ति विभाग की टीमों ने जनपदभर में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण और स्टॉक की बारीकी से पड़ताल की- डीएम बंसल की सख्त मॉनिटरिंग का असर यह रहा कि जांच के दौरान कई अनियमितताएं उजागर हुईं- ग्राम सीदकी में छापेमारी के दौरान घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के अवैध उपयोग का मामला सामने आया- मौके से कुल 8 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें भरे और खाली दोनों शामिल थे- प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है- डीएम मनीष बंसल ने साफ चेतावनी दी है कि जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है- जांच टीम में शामिल ARO अश्वनी कुमार मिश्रा, पूर्ति इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह सहित श्रीमती मोहिनी मिश्रा, विनय कश्यप, नरेश कुमार, रोहितपाल, नदीम अहमद, कमलेश त्यागी, कु. रूपल रानी, अंकुर भारद्वाज, अतुल कुमार मनीषी, विपिन कुमार पाल, अरुण कुमार मौजूद रहें!!

Share