कर्णप्रयाग (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने रविवार को कर्णप्रयाग के भूधंसाव क्षेत्र बहुगुणा नगर का निरीक्षण किया और प्रभावितों की समस्या सुनी।
बहुगुणा नगर में भूधंसाव के कारण 39 परिवार प्रभावित है। प्रभावित परिवारों को बमोथ और ग्वाड में विस्थापन का प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा गया है। प्रभावितो ने जिलाधिकारी से कहा कि वो विस्थापन नहीं चाहते है। भूधंसाव से उनके मकानों को जो क्षति हुई है उसका निर्धारित सर्किल रेट पर उनको मुआवजा दिया जाए और उसके बाद बहुगुणा नगर का ट्रीटमेंट किया जाए।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि 39 परिवारों में से एनएच की कटिंग से प्रभावित चार परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है और एक अन्य परिवार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जबकि 34 परिवारों को सर्किल रेट पर मुआवजा वितरण के लिए 13.85 करोड़ का मूल्यांकन किया गया है। सिंचाई विभाग द्वारा बहुगुणा नगर के ट्रीटमेंट के लिए 41 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। जिलाधिकारी ने प्रभावितो को आश्वस्त किया कि सभी प्रकरणों का अध्ययन करते हुए शासन से मामले का निस्तारण के लिए अवगत कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम संतोष पांडेय, तहसीलदार सुधा डोभाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि शामिल।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु