गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सोमवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक ली। जिसमें गंगा की सहायक नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण रहित बनाए जाने को लेकर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। उन्होंने कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन तीन एसटीपी का एसडीएम, जल संस्थान, जल निगम और खान अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण करने एवं सारी कमियों का निराकरण करते हुए अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक जल संस्थान को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक में जिले के सभी नगर पंचायत और नगर निकाय के ईओ को शत प्रतिशत डोर टू कूड़ा कलेक्शन करने और सूखे एवं गीले कूडे को अलग-अलग निस्तारण करने के साथ ही कितना गीला कूड़ा एकत्र किया जा रहा और कितने का निस्तारण किया जा चुका है उसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। प्लास्टिक उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी ईओ नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।
डीपीओ नमामि गंगे गोविन्द बुटोला ने बताया कि जनपद में 16 एसटीपी का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमें से 12 एसटीपी जल संस्थान को हैंडओवर किए गए है। इन एसटीपी में 28 नालों को जोड़ा गया है। नगर निकायों में सोर्स सेग्रीगेशन, डोर टू डोर कूडा कलेक्शन, नालियों की नियमित सफाई तथा कूडे से खाद बनाने का काम किया जा रहा है। बैठक में सीडीओ नन्दन कुमार, डीएफओ सर्वेश दूबे, पीडी आनन्द सिंह, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव, ईओ गोपेश्वर पीएस नेगी सहित वर्चुअल माध्यम से सभी संबंधित अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह