
जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने कल गैस की कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाते हुए गठित टीमों ने मियांवाला, बालावाला, रांझावाला और रायपुर क्षेत्र में 65 प्रतिष्ठानों की जांच की। इनमें 37 घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता मिला। सभी गैस सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया। सभी सिलिंडर एक गैस एजेंसी के सुपुर्द किए गए जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने बताया कि गैस की कालाबाजारी रोकने और घरेलू सिलिंडर का प्रयोग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर न हो इसके लिए प्रवर्तन दलों का गठन किया गया था जिनके द्वारा ये कार्यवाही की गई है उन्होंने बताया की अवैध रूप से गैस का भंडारण औरअवैध रूप से गैस की रिफ़्लिंग कर कालाबाज़ारी करने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी टीम में संतोष कुमार भट्ट, पूनम रावत, मधु बर्थवाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पंकज काला पूर्ति निरीक्षक और होशियार रावत, विजय आदि मौजूद रहे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर