March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

जिला अधिकारी सविन बंसल के बेटे ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन,आधुनिक इंटेंसिव केयर मे बच्चो के बीच काटा जन्मदिन का केक !

 

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की पत्नी सुरभि बंसल ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए शुक्रवार को अपने बच्चों के साथ आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर पहुंचकर अपने बेटे सनव बंसल का जन्मदिन वहां के बच्चों के साथ मनाया। इस प्रयास से जिलाधिकारी ने स्टेटस की दूरी को पाटते हुए बेटे का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाकर सादगी की मिसाल पेश की जिलाधिकारी के बेटे को अपने बीच देखकर , केयर सेंटर के बच्चों में भी इसका उत्साह देखने को मिला। केयर सेंटर के बच्चों ने कागज के गुलदस्ते बनाकर सनव को भेंट किए और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सेंटर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बर्थडे बॉय को बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे अवसर बच्चों को सामाजिक जुड़ाव व आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

You may have missed

Share