
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा एनआईसी कक्ष में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी के संबंध में वर्चुअल बैठक ली गई। उन्होंने लैंसडौन के सेना अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजित होने वाली भर्ती रैली में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली आगामी अक्टूबर माह में आयोजित की जायेगी। उन्होंने भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो भी आवश्यक कार्य किये जाने हैं, उनका प्लान पूर्व में ही तैयार करें। उन्होंने कहा कि पिछली अग्निवीर भर्ती रैली के अनुरूप ही इस बार भी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी।बैठक में एएसपी अनूप काला, सीएफओ आरएस खाती, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करन सिंह, फूड सेफ्टी अधिकारी अजब सिंह रावत, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमित मेहरा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप