
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, देहरादून को निर्देशित किया गया कि नारकोटिक्स के सम्बन्ध में कक्षा 08 से 12 तक के विद्यार्थियों को ड्रग्स एवं नशे के दुष्प्रभाव को रोकने से सम्बन्धित पाठ्यक्रम एन०सी०ई०आर०टी० की पुस्तक में सम्मिलित किये जाने के लिये पत्राचार करें, जिससे भविष्य में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने स्कूलों में कांउिसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए स्कूलों एवं कॉलेजों के समीप यदि कोई शराब की दुकानें है तो उसकी सूची तैयार करें जिससे भविष्य में उन दुकानों का हटाया जा सके। साथ ही निर्देशित किया कि स्कूल कालेजों से 100 मी० के भीतर तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि नशीले/मादक पदार्थ की दुकानें न हो। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि भविष्य में जो भी कार्यवाही हो उसे बढ़े स्तर पर अवैध रूप से हो रहे नारकोटिक्स से सम्बन्धित बढ़े कारोबारियों/ तस्करों पर कार्यवाही की जाये, एवं स्कूलों तथा हॉस्टलों की नियमित निगरानी करते हुये प्रत्येक स्कूल/हॉस्टल में नारकोटिक्स से सम्बन्धित कार्यवाही एवं अभिभावकों के साथ काउसिलिंग करनें तथा समस्त कार्यवाही की सूचना आगामी बैठक में प्रस्तु करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, डाॅ निधि रावत, ड्रग इंस्पैक्टर नीरज कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग