March 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जिलाधिकारी सविन बंसल ने दूनमेडिकल कॉलेज और कोरोनेशन अस्पताल की मैंस मे गैस किल्लत का लिया संज्ञान,

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून, दूनमेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय की मैस में गैस सिलेंडर की किल्लत के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने सम्बन्धित अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने तथा समाधान करने के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर ने मुख्य चिकित्साधिकारी, दूनमेडिकल कालेज के चिकित्सक एवं जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया गया कि चिकित्सालय मैस के पास खपत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर है। बताया गया कि दून मेडिकल प्रतिमाह 30 सिलेंडर, गांधी शताब्दी चिकित्सालय में 8, जिला चिकित्सालय में 08, इन्दिरेश हास्पिटल में 12, तथा चकशाह नगर टेªनिंग सेंटर में 8 सिलेंडर प्रतिमाह खपत है तथा संस्थान में प्रतिदिन आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की उपलब्धता है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल दून मेडिकल कालेज से डॉ बबली, कारोनेशन से डॉ नौटियाल उपस्थित रहेे।

You may have missed

Share