
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन दुकानों के स्वामियों द्वारा राजस्व जमा नहीं किया गया है, उनसे समय पर राजस्व प्राप्त करें। परिवहन विभाग द्वारा इस वर्ष अगस्त तक 36449 वाहनों की चैकिंग में से 6774 वाहनों के विरुद्व प्रवर्तन की कार्यवाही की गई है। साथ ही 236 वाहन सीज किए गए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को ओर प्रगति बढ़ाते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाएं। उन्होंने खनन अधिकारी को कहा कि जहां अवैध खनन की संभावनाएं हैं, उन क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कोई पकड़ में आता है तो सख्त कार्यवाही अमल में लाएं। इसके अलावा उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत चोरी के लिए छापेमारी बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। बैठक में खनन अधिकारी राहुल नेगी, एसडीओ वन विभाग आईशा बिष्ट, एआरटीओ एन.के. ओझा, आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह