गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को मिशन अमृत सरोवर को लेकर बैठक हुई। इसमें जिले के अमृत सरोवरों को उपयोगी एवं जीवंत बनाने के लिए विभागों को आवंटित करने पर विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्तमान स्थिति के आधार पर अमृत सरोवरों का उनकी उपयोगिता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाए। विभागों से परामर्श करते हुए इसकी बेहतर उपयोगिता के आधार पर संबंधित विभागों को आवंटित की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि जनपद में 87 अमृत सरोवर बनाए गए है। जिसमें 74 ग्राम्य विकास विभाग और 13 वन विभाग के माध्यम से बनाए गए है। इन अमृत सरोवरों को उपयोगी और जीवंत बनाने के लिए विभागों को आवंटित किया जाना है। ताकि विभाग अपनी योजनाओं से इन अमृत सरोवरों को अधिक उपयोगी बना सके। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य रितेश चंद सहित वर्चुअल माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश