March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पुलिस महानिदेशक बदरीनाथ धाम पहुंच कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

-यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम यात्रा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु हमारे अतिथि के समान है, हमें अतिथि देवो भवः की भावना के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है, कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा पर न आएं। उत्तराखण्ड पुलिस चारधाम यात्रा के लिए आ रहे सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। धामों में भीड़ के अत्याधिक दबाव के कारण वाहनों को विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा है।

उन्होंने चारधाम यात्रा में सीजन ड्यूटी में नियुक्त जनपद और बाहरी जनपदों से आये पुलिस बल के ठहरने के लिए आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्थाओं का भैतिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए संबंधित निर्माण इकाई से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए निर्देश दिए गये।

You may have missed

Share