
देहरादून
*उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने आज स्पेशल बच्चों के प्रोत्साहन* हेतु ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित *”स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025″ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।* इस दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 13 विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। *पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है, इन विशेष बच्चों ने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है।*
उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि *”जो माता-पिता और शिक्षक इन बच्चों के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं, वे ही समाज के असली नायक हैं।”*
इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थिति रहे।

More Stories
पौड़ी पुलिस ने पेग लगाने के बाद वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही,शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म मे 05 वाहन सीज, 82 चालकों पर कार्रवाई, DL निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू!
अल्मोड़ा के मोलेखाल बाजार,सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा,डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां !
एमडीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ किया बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन को किया सील !