March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

चारधाम जाने वाले श्रद्धालु फंसे जाम के झाम मे, रेंग-रेंगकर चल रही है गाडिया,जाम खुलवाने मे पुलिस के छुटे पसीने, हरिद्वार से ऋषिकेश तक चल रहा रोड जाम।

राजीव शास्त्री ( राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

देशभर से लोग आसमान से बरसती आग से राहत पाने के लिए हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। आज भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है बाहरी प्रदेशो से आने वाली गाडियो की रेलम पेल के चलते शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आ रहे है चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड रहा है । हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी भरी रही। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए धूप में पसीना बहाना पड़ रहा है। इन दिनों चारधाम यात्रा चल के कारण रोजाना हजारों यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ रही है। शहर के अधिकांश होटल-धर्मशालाएं फुल चल रही हैं। सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से वाहनों निजी वाहनों से लोग पहुंचने शुरू हो गए।दिन चढ़ने के साथ ही हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। दबाव बढ़ने के कारण हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कई जगहों पर बार-बार जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण जाम में फंसने से वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।शहर के अंदर रेलवे रोड, पोस्ट ऑफिस के आसपास भी जाम की समस्या बन रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्मीकि चौक तक ज्यादा समस्या बनती रही।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि यात्रा सीजन के चलते भीड़ उमड़ रही है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। आपको बताते चलें कि कुछ इसी तरह का हाल ऋषिकेश में भी है। शहर में भारी जाम के कारण नेपाली फार्म से भानियावाला भेजे गए वाहनों को बड़कोट बैंड से नरेंद्रनगर भेजा जा रहा है। हरिद्वार से ऋषिकेश का सफर कई घंटों में पूरा हो रहा है

You may have missed

Share