राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
-सती माता अनसूया से जुड़े खल्ला गांव में आयोजित रामलीला मंचन में सभी पात्र निभा रहे हैं जीवंत भूमिका
गोपेश्वर (चमोली)। सती माता अनसूया से जुड़े और मंडल घाटी के प्रसिद्ध गांव खल्ला में आयोजित रामलीला मंचन में भगवान राम लीलाओं का जीवंत कथा प्रसंगों को मंचित किया जा रहा है। यहां आयोजित रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शक पहुंच रहे हैं। पहाडों में रात्रि को ठंड के बाबजूद भी देर रात तक लोग बडी आस्था से भगवान राम से जुड़ी कथा लीलाओं को रामलीला के माध्यम से देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
रामलीला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया खल्ला में आयोजित हो रही रामलीला के द्वितीय दिवस की रामलीला में दशरथ दरबार में ऋषि विश्वामित्र आगमन, श्री राम, लक्ष्मण का विश्वामित्र के यज्ञ रक्षा, ताडिका वध सहित विभिन्न प्रसंगों को मंचित किया गया। रामलीला को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। महाराज दशरथ की भूमिका निभा रहे वीरेंद्र सिंह नेगी, भगवान राम की भूमिका में अवनीश, लक्ष्मण की भूमिका में हर्षित, सीता की पात्र मानसी, सीता सखियों में रिम्मी, प्राची, माही, विश्वामित्र की भूमिका में शारदा प्रसाद तिवारी, सुनैना की पात्र अनीषा ने अपनी जीवंत भूमिका से सबको प्रभावित किया। ताड़का के पात्र शुभम ने अपनी सशक्त भूमिका से दर्शकों आकर्षित किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया सभी के सम्मलित सहयोग से रामयज्ञ रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप