
उप जिलाधिकारी घनशाली द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक सफाई नायक, एक वाहन चालक, एक वरिष्ठ सहायक, एक नर्सिंग अधिकारी, एक आंखों का चिकित्सक तथा दो आरबीएसके चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा भट्ट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाऑ एवं व्यवस्थाओं की संबंध में जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी घनशाली द्वारा चिकित्सालय में उपस्थित मरीजों से सुविधाओं के संबंध में बातचीत की गई। सभी उपस्थित मरीजों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को संतोषजनक बताया गया तथा कोई भी शिकायत नहीं की गई।
उप जिलाधिकारी घनशाली द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल चाल भी जाना गया तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया ।
उप जिलाधिकारी द्वारा दवाई वितरण केन्द्र, टीवी रोगी केंद्र, पैथोलॉजी केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया गया।
अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को भेजी जा रही है।
उप जिलाधिकारी घनसाली द्वारा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पिलखी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में तैनात एकमात्र चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में केवल एक कर्मचारी श्रीमती रश्मि उपस्थित पाई गई।
अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रेषित की जा गई है।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग