March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र नेगी ने संबंधित विभागो की ली बैठक,प्रधानमंत्री किसान योजना मे ई-केवाईसी पूर्ण करने के दिये निर्देश, कैंप लगा कर दस दिन मे काम पूरा करने की तय की समय-सीमा।

पीएम किसान योजना के अंतर्गत ईकेवाईसी के संबंध में कृषि विभाग’ , बैंक अधिकारियों तथा सीएससी केंद्र संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया ।। बैठक में उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित गांव में कैंप लगाते हुए छूटे हुए किसानों के ईकेवाईसी 10 दिन के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मोहम्मद शादाब तहसीलदार डोईवाला, श्रीमती इंदु गोदियाल सहायक कृषि अधिकारी डोईवाला, भारतीय स्टेट बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक सहित विभिन्न सीएससी सेंटर के संचालक उपस्थित हुए।

Share