
चमनलाल कौशल ( राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा विदेशी मदिरा की दुकान भानियावाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
उप जिलाधिकारी डोईवाला स्वयं ग्राहक बनकर दुकान में गए और उनके द्वारा ब्लेंडर प्राइड की एक बोतल क्रय की गई जिसमें सेल्समैन श्री मौसम मित्तल द्वारा प्रिंट रेट से अधिक दर पर विक्रय की गई । उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा उपस्थित ग्राहकों से भी खरीदी गई शराब की कीमत तथा प्रिंट रेट की जानकारी ली गई जिसमें ऊंचे दाम पर माल बेचना पाया गया। उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा मौके पर कोतवाली पुलिस बुलाई गई तथा दुकान का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में रेट लिस्ट को सही जगह न लगाए जाना, बिलिंग मशीन का उपयोग में न पाया जाना, ग्राहकों को बिल न देना, स्टॉक पंजिका की एंट्री मार्च 2023 में न किया जाना आदि कमियां पाई गई जिसके लिए संबंधित दुकान का चालान कर रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को दंड आरोपित करने हेतु प्रेषित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक साहिल वशिष्ठ, हेड कांस्टेबल रमेश शाह सेल्समैन महेश थापा, सागर कुमार ,मौसम मित्तल तथा अंकित सिंह उपस्थित थे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग