गोपेश्वर (चमोली)। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में गोपेश्वर में निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से एक जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के कार्यो तथा रजिस्ट्ररों का निरीक्षण किया।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम शतप्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के साथ ही बीएलओ रजिस्ट्रर को शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के निर्देश दिए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड देहरादून की ओर से निर्धारित कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का जिले के अन्तर्गत बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर जांच, सत्यापन का कार्य संपन्न किया जा रहा है। जिसमें उनकी ओर से बीएलओ रजिस्ट्रर के माध्यम से नये मतदाताओं के पंजीकरण, 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम नामावली में दर्ज कराने एवं प्रारूपों के आधार पर नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं नाम में अशुद्धि को ठीक करने कार्य कर रहे हैं। बैठक में नायब तहसीलदार दीप्ति शिखा, गीता राम उनियाल, चन्द्र सिंह बुटोला, दलबीर सिंह चौहान, सुशील मैखुरी, प्रतिभा रावत, कुसुम देवी आदि मौजूद थे।

More Stories
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,सत्यापन के दौरान मिले संदिग्धों को दो बसों मे भरकर पहुंची थाने,एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र की मिश्रित आबादी क्षेत्र मे चलाया गया सघन सत्यापन अभियान।
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत