
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
मसूरी सिविल अस्पताल मसूरी के समीप स्थित संजीव गोयल के मकान में शुक्रवार सायं अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस दर्दनाक घटना में दिल्ली निवासी एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायज्ञं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गौरव टुटेजा (47 वर्ष) पुत्र देश पाल टुटेजा, निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। गौरव पिछले लगभग दो सप्ताह से उक्त मकान में किराये के कमरे में रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार गौरव ने एक-दो दिन पूर्व ही अपने कमरे के लिए रूम हीटर खरीदा था। शुक्रवार देर षाम को लोगों ने कमरे से धुआं उठता देखा। धुआं बढ़ता देख लोगों ने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर हीटर जल रहा था और कमरे में आग फैल चुकी थी। बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। कमरे के भीतर गौरव टुटेजा हीटर के पास जली अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर सर्विस टीम ने तत्काल आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में गौरव की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी पाई गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सिविल अस्पताल मसूरी भेज दिया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना को हीटर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग