
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए करीब 2 लाख रु० कि स्मैक (हेरोईन) के साथ समीर को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपीरफ्तार पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है गौरतलब है की मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *” ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सभावाला क्षेत्र में गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त समीर पुत्र जाहिद को 7.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक को वह फूल हसन नाम के एक स्थानीय ड्रग पैडलर से खरीदकर लाया था, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त फूल हसन की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
समीर पुत्र जाहिद हसन निवासी ग्राम माजरी, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष
*वाछिंत अभियुक्त :-*
1-फूल हसन पुत्र नजरुद्दीन निवासी माजरी सभावाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-*
1- मु0अ0स0- 02/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर
2- मु0अ0स0- 371/2022 धारा 8/21/27।/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर
*बरामदगी:-*
1- 7.03 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रू0 )*
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 विजय थपलियाल
2- अ0उ0नि0 प्रमोद काला
3- का0 सन्दीप कुमार
4- का0 सचिन कुमार

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश