
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की सहसपुर पुलिस ने *अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार के अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.53 ग्राम स्मैक बरामद बरामद की है गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी मादक पदार्थ की तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार कर पूर्व मे जेल भेजा था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.03.26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर से अपने पति के के अवैध स्मैक के कारोबार को संभाल रही एक अभियुक्ता को 7.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 8/21/29 NDPS ACT अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया की उसका पति मुन्तजिर भी पूर्व में कई बार थाना सहसपुर से गोकशी /चोरी /अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस कारण वकील की फीस भरने के लिए वह आसपास के तस्करो से सस्ते दामो में उक्त स्मैक खरीदकर उसे मंहगे दामो में लोगो को बेचने की फ़िराक में थी पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-*
शबनम पत्नी मुंतजिर निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष
*बरामदगी :-*
7.53 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 2 लाख 10 हज़ार रुपये)*
*पुलिस टीम :-*
01- व0उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली सहसपुर
02- अ0उ0नि0 अरविन्द कुमार
03- कानि0 विकास कुमार
04- म0का0 रूचि

More Stories
देहरादून पुलिस ने होटल मे चल रही जुए और शराब पार्टी पर की बड़ी कार्यवाही,10 युवतियों सहित 40 को लिया हिरासत मे !
ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस लगातार बिखेर रही मायूस चेहरों पर मुस्कान, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर किया परिजनो के सुपुर्द
दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान, खेल-खेल में घर से भटक गया था 4 वर्षीय बालक, बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने ली राहत की सांस