March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की राजपुर पुलिस ने अरबो रूपयो की धोखाधडी करने वाले बाबा अमरीक को किया गिरफ्तार, जमीन खरीदने के नाम पर अपने लोगो के द्वारा करता था जमीन खरीदने के नाम पर ठगी,कई राज्यो की पुलिस की आखों मे झोक रहा था धूल।

जिस काम को कई राज्यों की पुलिस न कर पाई, उसे देहरादून की राजपुर पुलिस ने अंजाम दे दिया है एसएसपी दून की सटीक रणनीति से White Collar Criminals के विरूद्ध दून पुलिस को मिली बडी सफलता हांसिल हुई है राजपुर पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अन्तर्राज्यीय बाबा अमरीक गिरोह के मुख्य सरगना बाबा अमरीक उर्फ मलकीत को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है पकडे गये आरोपी ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में कई लोगों के साथ अरबों रू0 की धोखाधडी को अंजाम दिया था बाबा अमरीक की तलाश उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी ठगो के सरताज बाबा अमरीक की गिरफ्तारी के बाद कई राज्यो की पुलिस पूछताछ हेतु थाना राजपुर मे पहुच गई है आपको याद होगा गैंग के 05 सदस्यो को दून पुलिस पूर्व में ही सलाखो के पीछे धकेल चुकी है थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(इ) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही गिरोह का सरगना बाबा अमरीक लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त किये गये थे तथा सुरागरसी/पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 20/09/2024 को राजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना बाबा अमरीक को पौन्टा साहिब हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ मे बाबा अमरीक द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधडी की जाती है। अभियुक्तों द्वारा लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर अपने पास बुलाया जाता है तथा लोगों का विश्वास जीतने के लिये बाबा अमरीक द्वारा जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघते हुए लोगों को उक्त जमीन उनके लिये उपयुक्त होने का विश्वास दिलाया जाता है तथा उनसे उक्त जमीन के एवज में मोटी धनराशि लेने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये बार-बार समय लिया जाता है तथा मौका देखकर सभी अभियुक्त वहां से फरार हो जाते हैं और नये ग्राहक की तलाश करने लगते हैं। अभियुक्तों द्वारा अब तक विभिन्न राज्यों में कई लोगों से अरबो रू0 की धोखाधडी की गई है। जिसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध अलग-अलग राज्यों में धोखाधडी के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पुत्र धर्म सिंह नि0 नाडा साहिब थाना चण्डी मन्दिर पंचकुला हरियाणा उम्र 60 वर्ष

*आपराधिक इतिहास-*

*अभि0 बाबा अमरीक उर्फ मलकीत:*

1- मु0अ0सं0 76/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 थाना राजपुर देहरादून

2- मु0अ0स0 35/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 थाना बसंत विहार देहरादून

3- मु0अ0सं0 416/2023 धारा 379/420 थाना जगाधरी यमुनानगर हरियाणा

4- मु0अ0सं0 159/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/406/504/506 भादवि0 थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0

5- मु0अ0सं0 453/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/507 भादवि0 थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0

6- मु0अ0सं0 396/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0

7- मु0अ0सं0 491/2022 धारा 420/406 भादवि0 थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0

8- मु0अ0सं0 480/2023 धारा 420/406/342/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर उ0प्र0

9- मु0अ0सं0 226/2023 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि0 थाना सरदना मेरठ उ0प्र0

10- मु0अ0सं0 592/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा

11- मु0अ0सं0 599/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा

12- मु0अ0सं0 165/2023 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना गंगौह सहारनपुर उ0प्र0

13- मु0अ0सं0 189/2023 धारा 452/506 भादवि0 थाना यमुनागर सिटी हरियाणा

14- मु0अ0सं0 673/2022 धारा 420/120बी/406 भादवि0 थाना भगवानपुर हरिद्वार

15- मु0अ0स0 355/2022 धारा 420/120बी भादवि0 थाना कुतुबशेर सहारनपुर उ0प्र0

16- मु0अ0सं0 176/2022 धारा 120बी/406/420 भादवि0 थाना पंजोखरा अम्बाला

17- मु0अ0सं0 407/2023 धारा 148/149/285/323/336/506 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना छप्पर यमुनानगर हरियाणा

18- मु0अ0सं0 160/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506/406 भादवि0 थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0

 

*पुलिस टीम-*

1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर

2- उ0नि0 प्रवेश रावत

3- का0 सतेन्द्र पंवार

4- का0 नीरज कुमार, थाना राजपुर देहरादून ।

You may have missed

Share