
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर अपराधों के प्रति आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक: 24-10-25 को थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मालदेवता स्थित राजकीय इण्टर कालेज में दून पुलिस द्वारा साईबर सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाया गया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं तथा अध्यापकगणों को सम्बोधित करते हुए पुलिस टीम द्वारा उन्हें साइबर अपराधों के तरीके व उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गयी। इस दौरान उपस्थित बच्चो/अध्यापकों को पुलिस टीम द्वारा किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए ओटीपी या मांगी गयी निजी जानकारी को शेयर न किये जाने की हिदायत दी गई, साथ ही किसी के साथ भी साईबर अपराध घटित होने पर तत्काल हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु अवगत कराया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र/छात्राओं तथा उपस्थित अन्य व्यक्तियों द्वारा साइबर अपराधों के सम्बंध में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। दून पुलिस की आमजन से अपील साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता में ही बचाव है, अत: *”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”।*

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार