
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए रायपुर पुलिस द्वारा जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान अन्तरिम जमानत पर रिहा हुए 02 अभियुक्तों नन्दन सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह तथा रजत उर्फ रचित पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नंदन वर्ष 2020 में चोरी के अभियोग में तथा अभियुक्त रजत वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट में जेल गया था, जिन्हें जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान 90 दिवस के अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया था, दोनो अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही मां0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। दोनो अभियुक्तों के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- नन्दन सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह कुंजवाल निवासी जैन प्लॉट नियर टीबी अस्पताल, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 37 वर्ष
2- रजत उर्फ रचित पुत्र रमेश चंद्र निवासी 164, गुरद्वारा रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 प्रवीण सिंह नेगी
2- कानि0 मनोज कुमार
3- कानि0 धीरेन्द्र सिंह
4- कानि0 शाहिद जमाल
5- कानि0 कर्णपाल

More Stories
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि