March 1, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की रायपुर पुलिस ने तड़ीपार अपराधी को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी जिलाबदर की अवधि मे ही घुस गया था जिले कि सीमा मे,पकड़ा गया आरोपी गुंडा एक्ट में 6 माह के लिए किया गया था जिलाबदर !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून की थाना रायपुर पुलिस ने गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया अभियुक्त जिला बदर के नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित अवधि से पूर्व ही जनपद की सीमा में वापस आ गया था आपको बता दे की रायपुर पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के निर्देशों पर पूर्व में गुण्डा अधिनियम में 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किये गये अभियुक्त जगवीर सिंह नेगी पुत्र श्री युद्धवीर सिंह नेगी, निवासी नंदनी कॉलोनी, बालावाला, देहरादून उम्र 32 वर्ष को थाना क्षेत्र महाराणा प्रताप चौक रायपुर से गिरफ्तार किया गया, जो जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेशों की अवहेलना कर 06 माह की निर्धारित अवधि से पूर्व ही जनपद देहरादून में निवास कर रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर धारा 3/10 गुण्डा अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

जगवीर सिंह नेगी पुत्र श्री युद्धवीर सिंह नेगी, निवासी नंदनी कॉलोनी, बालावाला, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-*

 

1- मु0अ0सं0- 20/2014 धारा 392/411 भादवि,

2- मु0अ0स0- 21/14 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट,

3- मु0अ0स0- 38/18- धारा 392/411 भादवि ,

4- मु0अ0स0- 289/18 धारा 60 आब0 अधि0,

5- मु0अ0स0- 48/23 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट,

6- मु0अ0सं0- 6/23 धारा 3(1) गुंडा निवारण अधि0

*पुलिस टीम :-*

 

1- अ0उ0नि0 कविन्द्र नेगी

2- का0 मुकेश जखेडी

You may have missed

Share