
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की पटेलनगर नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट में युवती से मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तों को हिरासत मे ले लिया है पकडे गये आरोपियों ने कैफ़े में अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गयी थी युवती के साथ पारपीट कर घायल कर दिया था आपको याद होगा की दिनांक 04/02/2026 की रात्रि में कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई की चंद्रबनी चौक के पास brew कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो जानकारी हुई कि कैफ़े के बाहर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवती माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून के सर पर चोट आई, जिसके उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। घटना के संबंध में युवती के भाई के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मु०अ०सं०- 103/26 धारा 118(1), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि दिनाँक 04/02/26 को पीड़ित युवती माही अपने साथियों के साथ brew कैफे चंद्रबनी चौक के पास वीकेंड पार्टी करने गए थे, जहां पर विपक्षी हिमांशु पुत्र भंवरन सिंह ब्रह्मपुरी निकट शिवमन्दिर देहरादून, पंकज रावत पुत्र राजेंद्र सिंह चन्द्र बनी चौयला देहरादून, आयुष पुत्र ब्रह्मपुरी निकट शिवमन्दिर देहरादून व साथियों के साथ पार्टी करने पहुंचे। पार्टी के उपरांत आयुष पवार व उसके साथियों पंकज रावत, हिमांशु सिंह व मानव गुप्ता का कैफ़े के बाहर पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान सोहेल निवासी गांधी ग्राम व तीन अन्य युवकों से बहस और हाथपाई हो गई। इस दौरान पीड़ित युवती के साथी गौतम तथा कैफ़े मालिक के द्वारा बीच बचाव करने के दौरान गलती से पास खड़ी माही के सर पर करछी से चोट लग गयी। युवती के सर पर चोट लगी देख कर आयुष रावत व उसके अन्य साथी मौके से भाग गये। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो 1- पंकज रावत 2- हिमांशु तथा 3-सूरज राणा को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1- पंकज रावत पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चन्द्र बनी चौयला, पटेलनगर, उम्र- 18 वर्ष।
2- हिमांशु पुत्र भंवरन सिंह निवासी ब्रह्मपुरी निकट शिवमन्दिर, पटेलनगर, उम्र 19 वर्ष
3-सूरज राणा पुत्र बहादूर सिंह राणा निवासी चन्द्रबनी चोयला, पटेलनगर, उम्र 19 वर्ष

More Stories
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों हेतु लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान–मुख्यमंत्री