विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
*मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि: 2025* के विजन को सार्थक सिद्ध करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सभी थाना क्षेत्रा में लगातार सघन चैकिंग तथा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 23-12-2024 को थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान ब्रहमपुरी खण्डहर के पास से एक महिला अभियुक्ता कविता पत्नी अरुण साहनी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से कुल 03 किलो 464 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर *मु0अ0सं0: 808/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- कविता पत्नी अरुण साहनी निवासी ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-32 वर्ष
*बरामदगी:*
1- कुल 03 किलो 464 ग्राम अवैध गाँजा
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 प्रमोद शाह चौकी प्रभारी बाजार
2- हेड कानि0 सुशील कुमार
3- कानि0 नितिन सैनी
4- म0कां0 गीता बिष्ट

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश